तंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान की आयोजित बैठक। स्रोत : समिति
कोसली। कस्बे में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान की बैठक राज्य कार्यकारिणी सदस्य मदन गोपाल आर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला समिति के वर्षभर के कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान जिले की सभी तहसीलों और खंडों के प्रभारियों ने भाग लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
मदन गोपाल आर्य ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जिसे योग ऋषि बाबा रामदेव ने वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि आज विश्वभर में लोग कपालभाति और अन्य योग प्राणायाम से परिचित हैं।
आर्य ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जिले के प्रत्येक गांव, मोहल्ले और स्कूल तक योग को पहुंचाने के लिए नियमित योग कक्षाएं चलाएं और तीन से पांच दिवसीय योग शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। साथ ही स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जन जागरण अभियान चलाने पर भी जोर दिया।
बैठक में 25 से 28 दिसंबर 2025 को हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में आयोजित होने वाले जिला, तहसील व खंड प्रभारियों के विशेष प्रशिक्षण शिविर को लेकर भी चर्चा हुई। संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए कई सदस्यों को नए दायित्व सौंपे गए। इनमें नरेश कुमार जिला सह प्रभारी, सतबीर इन्दौरा, सुरेन्द्र कुमार, संजय, रामौतार, हरीश कुमार, सुरेन्द्र कुमार मौजूद रहे।