फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग देश की ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार : डॉ. वीपी यादव

Sun, 07 Jun 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पांच दिवसीय योग जागरूकता शिविर में भाग लेते लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। पतंजलि परिवार के पांचों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय योग जागरूकता शिविर का शुभारंभ शहीद दशरथ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीथड़ावास में किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है।
कहा कि आधुनिक जीवनशैली, अनियमित खान-पान और बढ़ते मानसिक तनाव के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिनसे बचाव का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम योग है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के समन्वय का विज्ञान है।
विज्ञापन

प्राचार्य अजय यादव ने कहा कि विद्यालय परिसर में आयोजित यह योग शिविर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि संपूर्ण जीवन जीने की कला है। नियमित योग एवं प्राणायाम से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन ऊर्जावान बनता है।

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि यह पांच दिवसीय योग जागरूकता शिविर 11 जून तक प्रतिदिन साढ़े 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता भीम सिंह तथा मौलिक मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। शिविर संयोजक अमृत कुमार, प्रवक्ता यशवंत राव, अध्यापक महेश कुमार, अभियंता मनोज कुमार, कोच राहुल शर्मा, मोहित कुमार, नितेश कुमार, एडवोकेट गजेश ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें