संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोसली में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुनील यादव ने कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा के सामंजस्य का तरीका है।
इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि सभी को नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए।
अधीक्षक रमेश ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग तनाव को कम करने और मानसिक शांति प्राप्त करने का एक प्रभावी साधन है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
इस मौके पर निर्मल, उमेश, नवीन, सूरत, अजय, अरविंद, हितेंद्र, अनिल, देवीलाल, रविन, सुमन और संदीप शामिल थे।