फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों पुरानी पांडुलिपियों का किया जाएगा संरक्षण : डीसी

Tue, 05 May 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ज्ञान भारतम मिशन की ओर से प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों और दुर्लभ अभिलेखों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके तहत 75 वर्ष या इससे पुरानी पांडुलिपियों का संरक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन ने प्राचीन पांडुलिपियों और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया है।
देशभर में ज्ञान भारतम् मिशन के तहत प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों और दुर्लभ अभिलेखों का सर्वेक्षण, प्रलेखन, संरक्षण और डिजिटलीकरण किया जाएगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसी पांडुलिपियों को सुरक्षित कर उन्हें शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और आमजन के लिए सुलभ बनाना है। इसमें लगभग 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियों को प्राथमिकता दी जाएगी। पूरे सर्वेक्षण कार्य को तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है जो 15 जून तक संपन्न किया जाएगा।
डीसी ने बताया कि आम नागरिक भी इस अभियान में भाग ले सकते हैं। इसके लिए लोग अपनी पांडुलिपियों की जानकारी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से साझा कर सकते हैं। चिह्नित पांडुलिपियों को राष्ट्रीय डिजिटल रिपॉजिटरी में सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि उनके मूल स्वामित्व को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत सरकारी पुस्तकालयों, विश्वविद्यालयों, संस्कृत पाठशालाओं तथा मंदिरों, गुरुद्वारों, मस्जिदों और मठों जैसे धार्मिक स्थलों में मौजूद पांडुलिपियों की पहचान और दस्तावेजीकरण किया जाएगा। साथ ही उनकी भौतिक स्थिति का भी आकलन किया जाएगा ताकि संरक्षण कार्य सही तरीके से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें