आजाद चौक के पास लोगों को जागरूक करती टीम। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। शहर के आजाद चौक के पास श्रमिक सुरक्षा अभियान के तहत श्रमिकों के लिए जागरूकता कैंप लगाया गया। इस दौरान एडवोकेट विक्की विज एवं पैरा लीगल वाॅलंटियर प्रियंका यादव व श्रम विभागसे देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
एडवोकेट विक्की विज ने बताया कि सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में श्रमिक कानून, श्रमिक अधिकार, ई-श्रम लेबर कार्ड सहित अन्य विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इसमें श्रमिकों को दुर्घटना और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करना, श्रमिकों को शिक्षा, विवाह और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए सहायता देना तथा श्रमिकों के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विक्की विज ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है, आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।