रेवाड़ी। दिल्ली में 27 वर्ष बाद भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के सेक्टर चार स्थित कार्यालय में उनके पुत्र और नई दिशा युवा मंच के संयोजक एडवोकेट निशांत यादव ने जलेबी बांटकर और नाच-गाकर जश्न मनाया।
निशांत यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों के साथ लगातार छल करती आ रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पाटी के शीर्ष नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में दिल्ली की जनता ने झूठ और भ्रष्टाचार की दुकान पर ताला लगाने का कार्य किया है। उन्होंने दिल्ली की जनता का आभार जताते हुए कहा कि पीएम मोदी की गारंटी को दिल्ली की जनता ने न केवल स्वीकार किया है, अपितु पूरा विश्वास जताकर दिल्ली के विकास की नई उम्मीदों को पंख लगाने का कार्य किया है। इस मौके पर चमन संगवाड़ी, नरेश यादव बंगड़वा, हरीश यादव बोहतवास, योगेश राव, आशीष, अजय खोला, संजय कुमार, प्रीतम सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।