फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दौड़ में पिंकी, लेमन रेस स्पर्धा में ललिता प्रथम

Sat, 08 Feb 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 14आईजीयू में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एकत्रित हुई छात्राएं। स्रोत : विवि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। दौड़ में पिंकी, लेमन रेस स्पर्धा में ललिता प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. करण सिंह ने किया। खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी विजयी रहे। दौड़ में प्रथम वर्ष से शिवानी, मोनिका, चंचल, करिश्मा, वर्षा व द्वितीय वर्ष से अमन, शिवानी, ललिता व पिंकी ने भाग लिया, जिसमें पिंकी प्रथम, ललिता द्वितीय व शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। लेमन रेस प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष की छात्रा ललिता प्रथम स्थान पर रही। वहींं, प्रथम वर्ष से शिवानी व गीतांशु द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में द्वितीय वर्ष की छात्राएं पिंकी-यशिका प्रथम, ललिता- भावना द्वितीय व प्रथम वर्ष की छात्राएं चंचल-मुस्कान तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


संचालन द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति ने किया। सहायक शिक्षिका कर्मवती, निशा, लक्ष्मी, मीनाक्षी, गीतांजली, पूनम और अंकिता उपस्थित रहीं। प्रो.र डॉ. रश्मि पुंडीर ने विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें