फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में नदारद मिले कर्मचारी

Sat, 14 Nov 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक रणवीर सिंह कापड़ीवास ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय से अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


नगर परिषद के कर्मचारियों की विभाग के प्रति गंभीरता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को नप के इंजीनियरिंग व अकाउंट विभाग के दफ्तरों की दरवाजे बंद पड़े थे।

 दोनों विभाग के आठ कर्मचारी बिना नगरपरिषद को सूचित किए गायब थे। विधायक ने आवश्यक कार्यवाही का निर्देश देते हुए उपायुक्त रेवाड़ी को पत्र लिखा और कहा कि किसी भी सुरत में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर विधायक साथ ईओ डॉ.विजयपाल यादव समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों से कारण पूछा जाएगा। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
-डॉ.विजयपाल यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें