रेवाड़ी। एडीसी राहुल मोदी ने शुक्रवार को जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई (डीपीआईयू) की बैठक कर लाडो लक्ष्मी योजना और स्कूलों में पुस्तकों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
जिला एफएलएन समन्वयक चरण सिंह ने जिले की कार्यसूचीवार रिपोर्ट प्रस्तुत की। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों और उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
एडीसी ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की समीक्षा की। विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता और छात्र उपस्थिति पर भी ध्यान दिया गया। निपुण हरियाणा पैरेंट एप्लिकेशन और व्हाट्सएप चैनल पर अभिभावकों की सहभागिता जांची गई। पीजीआई-डी और एसएलओ परिणामों में सुधार पर चर्चा हुई। हाई इम्पैक्ट टीचिंग स्ट्रेटेजीज के प्रभावी क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की गई।
एडीसी राहुल मोदी ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सीखने के स्तर में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित शैक्षणिक निरीक्षण और बुनियादी सुविधाओं की जांच कर रिपोर्ट बनाने को कहा।
जर्जर भवनों वाले स्कूलों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए गए। अप्रयुक्त डिजिटल उपकरणों के प्रयोग हेतु विशेष प्रशिक्षण सुविधा देने को कहा गया। उप-जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सहित कई अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में उप-जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, डीपीसी संतोष तंवर, सभी बीईओ, एपीसी कृष्ण कुमार, जिला समन्वयक एफएलएन चरण सिंह, एसपीआईयू पंचकूला के सदस्या अंजली व स्नेहा मौजूद रहीं।