फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घरों के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार हटाने का कार्य शुरू

Wed, 20 Nov 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16रेवाड़ी। बासदूदा में घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नांगलमूंदी। उपमंडल में घरों और तालाबों के ऊपर से गुजरे बिजली के हाईटेंशन तारों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए निगम ने अपने ही खर्चे पर लाइनों को हटाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया है।
विज्ञापन

किसी भी सरकारी संस्थान व तालाब व कॉलोनी में बने घरों के ऊपर से गुजर रही लाइनों के कारण करंट लगने के कारण अनहोनी की आशंका बनी रहती है। पाली गोठड़ा स्थित दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमण्डल अधिकारी एजाज अहमद ने बताया कि नांगल जमालपुर व आईटीआई कुण्ड में ऐसी हाइटेंशन लाइनों को हटवाने का कार्य शुरू कर दिया है। गांवों के घरों व तालाबों के ऊपर से गुजर रही लाइनों को हटवाने के लिए निगम की ओर से सर्वे करवाकर बजट के लिए एस्टीमेट तैयार करवाया गया है। उन्होंने बताया कि हाइटेंशन लाइनों के हटने से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर लोग आसानी से अपने घर की छत पर घूम सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें