फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणवी गीतों पर छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Wed, 20 Nov 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में मंगलवार को जिलास्तरीय युवा महोत्सव का समापन हो गया। महोत्सव में छात्र और छात्राओं ने एकल व समूह नृत्य, समूह गायन, भाषण प्रतियोगिता, एकल गायन, फोटोग्राफी, कहानी लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता और साइंस मेले में हिस्सा लिया।छात्राओं ने हरियाणवी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
विकसित युवा-विकसित भारत के तहत आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव के लिए 11 विधाओं में प्रतियोगिता हुई। मंच का संचालन कंप्यूटर प्रवक्ता सुधीर यादव ने किया। समापन पर मुख्य अतिथि एवं इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर के कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और चेक प्रदान कर सम्मानित किया। माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और युवा अधिकारिता व उद्यमिता विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस युवा महोत्सव के समापन पर कुलपति ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। जब हमारा युवा सशक्त होगा तभी हमारा देश आर्थिक रूप से सशक्त होकर विकसित भारत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार निरंतर युवाओं के लिए कार्यक्रम करवा रही हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। आईटीआई प्रधानाचार्य सुनील यादव, नेहरू युवा केंद्र से मोनिका नांदल ने सभी का धन्यवाद किया और छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मीरपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुशांत, करण, नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता अजय, विनय, स्वयंसेवक सुजाता, मोहनीश,सोनिया, परवीन, जतिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें