फोटो 3 नारनौल में विजेता खिलाड़ियों के पहुंचने पर स्वागत करते एकेडमी के पदाधिकारी।स्रोत प्रवक
नारनौल। उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चौथी आर्म बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप 21 से 23 नवंबर के बीच आयोजित की गई। इसमें महेंद्रगढ़ जिले की टीम ने तीन स्वर्ण, दो रजत पदक और एक कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता की प्रो फाइट में दीपक ने स्वर्ण, लो बॉडी इवेंट में दीपिका ने स्वर्ण, तमन्ना ने स्वर्ण, कनिष्क ने रजत, विनय ने रजत और साहिल भारद्वाज ने कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की। ये सभी खिलाड़ी पैंथर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी हैं।
जिले में पहुंचने पर इन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। हरियाणा आर्म बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव राहुल सिंह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ये सभी स्वर्ण पदक खिलाड़ी आने वाली एशियन चैंपियनशिप में भाग लेंगे।