फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मातृशक्ति उद्यमिता योजना से महिलाओं को मिलेगा लाभ

Tue, 28 Jul 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत जिले में 48 महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 21 मामलों में 2 लाख 3 हजार 514 रुपये की अनुदान राशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए महिला की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम और आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही लाभार्थी किसी बैंक ऋण की डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ऋण की किस्तों का समय पर भुगतान करने वाली महिलाओं को तीन वर्षों तक 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ भी दिया जाता है।
योजना के तहत महिलाएं ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, फूड स्टॉल, पापड़-अचार निर्माण सहित कई स्वरोजगार गतिविधियां शुरू कर सकती हैं। जिला उपायुक्त ने महिलाओं से अपील की है कि वे योजना का लाभ लेकर अपने हुनर को व्यवसाय में बदलें और आर्थिक रूप से मजबूत बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें