फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सोलो डांस प्रतियोगिता में शुभ्रा प्रथम

Tue, 28 Jul 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
खोल। राजपुरा ईस्तमुरार में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की तीन टीमों ने भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन कर उपलब्धियां हासिल कीं।
विज्ञापन

विद्यालय की छात्रा शुभ्रा ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा आठवीं की छात्रा जिया ने रागिनी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा विद्यालय की स्किट टीम ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर शिक्षाविद रामपाल, वेद प्रकाश, सरपंच सोमा देवी, एसएमसी अध्यक्ष रमाकांत सहित विद्यालय स्टाफ ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें