फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का प्रमाणपत्र

विज्ञापन
आत्मनिर्भरता का प्रमाण-पत्र मिलने पर खुशी जाहिर करतीं महिलाएं। स्रोत : संस्था - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। नाबार्ड के सहयोग से लार्ड कृष्णा एजुकेशनल फाउंडेशन की ओर से आयोजित 20 दिवसीय हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग एवं जूट बैग निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रमाणपत्र वितरण समारोह के साथ किया गया। प्रशिक्षण में झाल, सूमा खेड़ा और रेवाड़ी की कुल 90 महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नाबार्ड हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक सुनील कौशिक ने प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नाबार्ड महिला कौशल विकास और उद्यमिता को लगातार बढ़ावा दे रहा है।
विशिष्ट अतिथियों में अग्रणी जिला प्रबंधक नवीन चंद्र पांडे, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड राजेश गोठवाल सहित एचडी यादव, आफताब अहमद और सीपी यादव उपस्थित रहे। नवीन चंद्र पांडे ने कहा कि बैंक स्वरोजगार के लिए हर संभव वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता रहेगा।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष रतिराम ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को ब्लॉक प्रिंटिंग, रंगों की तैयारी और जूट बैग निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान नाबार्ड जिला कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। सुनील कौशिक ने कहा कि इससे किसानों, महिला समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को बेहतर सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें