विश्व महिला दिवस पर गोकुल बाजार महिला डाकघर का रिबन काटकर शुभारंभ करतीं जिला प्रमुख शशिबाला।
- फोटो : Rewari
डाक विभाग ने विश्व महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण की पहल को आगे बढ़ाते हुए रेवाड़ी को महिला डाकघर का तोहफा दिया है। महिला डाकघर का शुभारंभ जिला परिषद की अध्यक्ष शशिबाला ने फीता काटकर किया।
जिप प्रमुख शशि बाला ने कहा कि डाक विभाग ने विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में रेवाड़ी के गोकुल बाजार स्थित उप डाकघर को महिला डाकघर का दर्जा दिया है। इससे महिला सशक्तीरण को बल मिलेगा। महिलाएं बिना किसी झिझक के डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ले सकेंगी।
रविवार से इस उपडाकघर में सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना खाता, इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक, बचत खाता, किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र, अटल पेंशन सेवा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य डाक सुविधाएं महिला डाकघर में आमजन को मिलेंगी। कार्यक्रम के दौरान मीनाक्षी कटारिया ने डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। गुरुग्राम से डाक अधीक्षक चरणजीत सिंह, हिम्मत सिंह, सहायक डाक अधीक्षक जवाहर सिंह, एसके भाटिया, रामकिशोर, पूनम लता, नीतू शर्मा व रेनू यादव आदि मौजूद रहे।