संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लायंस क्लब की तरफ से मॉडल टाउन स्थित लायंस भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं फाग उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गीत और नृत्य के साथ महिलाओं ने फूलों की होली खेली।
क्लब की सभी वरिष्ठ महिला सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लायन पूजा भार्गव ने महिलाओं का स्वागत किया और सभी को उपहार देकर सम्मानित किया। सुपर वुमन का चयन लकी ड्रॉ माध्यम से किया गया जिसकी विजेता गीता रहीं। मानवी भारद्वाज ने होली के गीतों ने शमा बांध दिया। जय अम्बे मंडली द्वारा होली के लोकगीतों की प्रस्तुति सराहनीय रही। क्लब की सभी महिला सदस्यों में गीत और नृत्य का आनंद लिया और फूलों की होली खेली।
लायन कल्पना गुप्ता के मंच संचालन में देर शाम तक कार्यक्रम चला। क्लब के प्रधान लायन रितेश भार्गव ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लायन बनवारी लाल अग्रवाल, लायन अनिल भार्गव, लायन विपिन भार्गव,लायन हेमंत सिंहल, लायन ओपी गुप्ता, लायन जितेश गोयल, लायन सचिन गुप्ता, लायन अनिल गोयल, लायन संदीप गोयल, लायन राकेश गर्ग, लायन मोहित गोयल, लायन अभिषेक गुप्ता तथा महिला सदस्यों में शीला देवी, सुषमा गुप्ता, राजरानी गोयल, त्रिप्ती भार्गव, सत्यवती सिंहल, संतोष गुप्ता, सीमा सिंहल, पल्लवी अग्रवाल आदि की भागीदारी रही।