फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिलाओं को जागरूक उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित किया

Mon, 09 Mar 2026 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला जागरूकता संगोष्ठी में भाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की तरफ से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीए निधि गौतम ने महिलाओं को वित्तीय मामलों में जागरूक रहने की सलाह दी। महिला थाना इंचार्ज सरिता ने महिलाओं को दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से 112 हेल्पलाइन और 1930 साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन के बारे में बताया तथा बैंकिंग या ऑनलाइन ठगी होने की स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की। संगोष्ठी में अन्य सभी महिलाओं ने बातों को प्रभावशाली तरीके से रखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. आरबी यादव ने महिलाओं को जागरूक उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति से प्रतिभा, प्रीति और कुसुम ने सामाजिक पंच परिवर्तनों पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं डॉ. निर्मल ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कार्यक्रम में एडवोकेट सुषमा शर्मा, सुनीता, दिव्या राजपाल, सरला, विजय शर्मा, सीमा राज, पूनम भारद्वाज सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें