फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया आर्गेनिक गुलाल

Thu, 26 Feb 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल ​स्थित एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में आईएमए रेवाड़ी के अध्यक्ष ड
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने होली के लिए आर्गेनिक गुलाल तैयार किया है। डीसी अभिषेक मीणा ने इस आर्गेनिक गुलाल को लघु सचिवालय में लॉन्च किया।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के डीपीएम आफताब अहमद ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार गुलाल रसायन मुक्त है। यह त्वचा और स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि यह आर्गेनिक गुलाल बच्चों, बुजुर्गों और सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सुरक्षित है और पारंपरिक होली के रंगों की तरह आनंदमय अनुभव प्रदान करता है।
विज्ञापन

आफताब अहमद ने बताया कि यह आर्गेनिक गुलाल बीडीपीओ कार्यालय रेवाड़ी, बीडीपीओ कार्यालय बावल और राजीव चौक पर स्वयं सहायता समूह से संचालित कैंटीन पर उपलब्ध है। इच्छुक लोग इन स्थानों से आर्गेनिक गुलाल खरीद सकते हैं।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि यह आर्गेनिक गुलाल की बिक्री से प्राप्त आय का एक हिस्सा समूह की महिलाओं के सामूहिक विकास और नए उत्पादों के निर्माण में निवेश किया जाएगा।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने और पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें