फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीवर की सफाई कराने के निर्देश

Thu, 26 Feb 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सरस्वती विहार में सीवर जाम होने की समस्या पर सीवर की सफाई कराने के निर्देश दिए। गांव कोलाना निवासी कैलाश देवी की दिव्यांग पेंशन नहीं बनने की शिकायत पर कार्रवाई करने निर्देश दिए। गांव सुनारिया निवासी हंसराज का मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, एडीसी राहुल मोदी और सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें