धारूहेड़ा के राजपुरा रोड पर राधा स्वामी सत्संग घर के पास फैक्ट्री से छुट्टी कर सहेलियों के साथ पैदल घर जा रही खरखड़ा निवासी महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बाइक सहित मौके से फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खरखड़ा निवासी सुनीता ने बताया कि वह मिक्सर प्लांट के पास मशरूम कैटिंग का काम करती है। बीती दिवस काम खत्म करने के बाद वह अपनी सहेली अमिता, राजेश, अंजू व कमलेश के साथ फैक्ट्री से पैदल घर जा रही थी। राजपुरा रोड पर राधा स्वामी सत्संग के पास खरखड़ा निवासी मनोज ने उसे पीछे से बाइक की टक्कर मार दी। हादसे के दौरान मेरी सहेली राजेश को भी हल्की चोटें आई। घटना के बाद आरोपी बाइक सहित मौके से फरार हो गया। घारूहेड़ा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।