फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को निर्णय लेने की शक्ति और समाज में मजबूत स्थान मिला : वंदना पोपली

विज्ञापन
कार्यक्रम को सुनतीं भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली व कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष वंदना पोपली के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वंदना पोपली ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं को निर्णय लेने की शक्ति और समाज में मजबूत स्थान मिला है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को महिलाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को आगे बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान कई महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें