फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त यात्रा ः बस में किसी ने खड़ी होकर तो किसी ने तल पर बैठकर किया सफर

विज्ञापन
खचाखच भरी बस में बच्चों संग परेशान होती महिलाएं। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। राखी बांधने मायके जाने वाली महिलाओं को मुफ्त यात्रा करना परेशानी भरा रहा। बसों में भारी भीड़ और उमस ने महिलाओं को बेहाल कर दिया। इस दौरान भीड़ के कारण किसी ने बस में खड़ी होकर तो किसी ने जमीन पर बैठकर सफर किया।
विज्ञापन

सरकार की ओर से बुधवार की दोपहर 12 बजे से वीरवार की मध्यरात्रि तक रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए यात्रा निशुल्क किया गया था। बुधवार को सरकारी और प्राइवेट बसों में ज्यादा भीड़ रही। कुछ प्राइवेट बस चालक भीड़ की आड़ में किराया भी वसूलते नजर आए, जिसकी शिकायतें विभाग तक पहुंची। यही हाल वीरवार को भी दिखाई दिया। सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए प्राइवेट बस चालक महिला सवारियों से भी किराया वसूलते दिखे। इस दौरान बस स्टैंड से जो भी बस रवाना होती, उसके चालक व परिचालक से यदि सवारियां पूछती कि किराया लगेगा या नहीं तो सीधा जवाब देने की बजाय उनको उलझाते रहे। बीच रास्ते में कई बसों ने किराया वसूला। लोगों ने मांग की है कि ऐसी बसों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
लोकल रूट पर बढ़ाने पड़े बसों के फेरे
जिले में स्थानीय रूट पर चलने वाली बसों में भीड़ ज्यादा दिखाई दी। हर बार की तरह सवारियों की अधिकता की वजह से अतिरिक्त बसों का संचालन जारी रहा। खासकर लोकल रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। जैसे रेवाड़ी में ही गुरुग्राम, महेन्द्रगढ़, नारनौल रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। यहां अन्य दिनों के मुकाबले 40 से ज्यादा अतिरिक्त फेरे लगाने पड़े।
विज्ञापन

कर्मचारियों की छुट्टी रद्द
रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में सफर के लिए महिलाओं को किसी तरह की परेशानी ना झेलनी पड़े। इसलिए रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की गईं। अतिरिक्त बसों के संचालक के साथ ही स्टाफ भी लगाया गया। बस स्टैंड पर भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि बूथ पर लगने के बाद महज कुछ मिनट के अंदर ही बसें सवारियों से फुल होती दिखाई दी। रोडवेज के जीएम से लेकर अन्य तमाम अधिकारी खुद मोर्चा संभाले हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें