फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तुलसी विवाह में भक्ति और उल्लास में ओतप्रोत महिलाएं

Mon, 03 Nov 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
तुलसी विवाह कार्यक्रम में पहुंचे लोग। स्रोत : सोसाइटी
विज्ञापन
भिवाड़ी। टेरा सिटी 1 रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने दुर्गा माता मंदिर परिसर में तुलसी विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक समारोह में सोसाइटी की महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया जिससे पूरे आयोजन में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम की शुरुआत तुलसी विवाह बारात के साथ हुई जिसकी जिम्मेदारी सोसाइटी के सदस्यों को सौंपी गई थी। महिलाओं के नेतृत्व में निकली इस बारात ने मंदिर परिसर की परिक्रमा की। पंडित मनोज शास्त्री और पंडित प्रतीक मिश्रा ने वैदिक मंत्रों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ समारोह का संचालन किया।
विज्ञापन

रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ये आयोजन धार्मिक परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ सोसाइटी के सदस्यों के बीच संबंधों को मजबूत करता है। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को विशेष बताया। सोसाइटी की महिलाओं ने भी ऐसे कार्यक्रमों को सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का माध्यम बताया।
तुलसी विवाह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। हिंदू परंपरा में ये तुलसी को भगवान विष्णु से विवाहित करने का प्रतीक है। इस मौके पर सोसाइटी ने सभी निवासियों के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन किया।
विज्ञापन

टेरा सिटी 1 रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया है ताकि समुदाय की एकता और परंपराओं का संरक्षण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें