रेवाड़ी। बीएमजी सिटी में लक्ष्मी नारायण मंदिर में कीर्तन के दौरान नृत्य करते हुए श्रद्धालु। संव
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएम सिटी में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंगलवार को माता की पूजा की गई। महिलाओं ने कीर्तन के बाद प्रसाद वितरित किया। इस दौरान महिलाओं ने भजन पर नृत्य भी किया। नवमी पर कन्याओं की पूजा की जाती है।
पंडित वेद प्रकाश ने बताया कि 17 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 27 मिनट से लेकर 7 बजकर 51 तक कन्या पूजन कर सकते हैं। वहीं दोपहर को अगर कन्या पूजन करना चाहते हैं तो 1 बजकर 30 मिनट से लेकर 2 बजकर 55 मिनट किया जा सकता है। वेद प्रकाश के मुताबिक जो लोग नवरात्र पर मां दुर्गा की उपासना और उपवास रखते हैं उनको नवमी पर कन्या पूजन जरूर करना चाहिए। खीर, पूरी, चने, हलवा आदि भोजन का माता को भोग लगाकर कन्याओं को भोजन कराएं। कन्याओं को भोजन कराने के बाद उन्हें टीका लगाएं। कलाई पर रक्षासूत्र बांधें। संवाद