फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को नशामुक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है नारी शक्ति : डॉ. अशोक

Sat, 24 Oct 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
छात्राओं को जागरूक करती पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 750 छात्राओं और 50 अध्यापिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने में नारी शक्ति अहम भूमिका निभा सकती है।उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और भविष्य को प्रभावित करती है। युवाओं में नशे की शुरुआत अक्सर मित्रों के दबाव, जिज्ञासा और गलत संगति के कारण होती है। इसलिए छात्राओं को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. वर्मा ने तंबाकू के सेवन को भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं मां, बहन और शिक्षिका के रूप में युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखाने में अहम योगदान दे सकती हैं।
नशे की लत से जूझ रहे लोगों को अपमानित करने के बजाय उन्हें परामर्श, उपचार और सहयोग उपलब्ध कराना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. वर्मा ने प्रेरक गीतों के माध्यम से भी छात्राओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें