फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं : किरण

Tue, 19 Aug 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जजपा महिला प्रकोष्ठ की बैठक सोमवार को रामपुरा चौक के पास कुतुबपुर में हुई। इसमें महिला प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया ने अपराध वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
बैठक की मुख्य अतिथि जजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक और प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया रहीं। बैठक सुमन शर्मा ने बुलाई थी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय पंच की।
विज्ञापन

महिला प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया ने भिवानी में अध्यापिका मनीषा की मौत पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि हरियाणा में महिलाओं के साथ आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर मौन बैठा हुआ है। इस अवसर पर बिमला चौधरी, मीरा यादव कोसली, उपेंद्र महलावत , सचिन ढींगड़ा, जगदीश प्राणपुर ,अमर सिंह खेड़ा मुरार, विजेंदर सरपंच, शशिबाला, कविता देवी, उमा देवी, कांता देवी, अंकित शर्मा ,सुनीता देवी, कृष्णा देवी, सरला देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें