फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीवर सफाईकर्मियों का होगा पंजीकरण, दी जाएगी सुरक्षा किट

Tue, 19 Aug 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लघु सचिवालय में सोमवार को डीसी अभिषेक मीणा ने सीवर सफाई से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सीवर सफाईकर्मियों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। बताया गया कि सफाईकर्मियों का पंजीकरण कर उन्हें सुरक्षा किट दी जाएगी।
इससे पहले जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन ने मैनुअल स्कैवेंजर्स और राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता एवं पारिस्थितिकी तंत्र कार्य (नमस्ते योजना) के क्रियान्वयन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर दिशा निर्देश भी दिए। इसके बाद डीसी ने बैठक कर निर्देशों का पालने करी की बात अधिकारियों से कहीं।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि नमस्ते योजना का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करना है, जिसमें शहरी क्षेत्र में सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए 100 प्रतिशत मशीनीकृत संसाधनों का प्रयोग शामिल है।
बताया कि जिले में 55 सीवर वर्कर है जिनका पोर्टल पर नमस्ते स्कीम के तहत डाटा अपलोड किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए रिस्पांस टीम भी बनाई गई है। जिले में 17 वर्कर का केवाईसी हो गया है। बचे वर्करों का भी शीघ्र केवाईसी करवाई जाए।
जिस विभाग में भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सीवर वर्कर कार्य कर रहे हैं, उनका नमस्ते स्कीम के तहत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया जाए ताकि सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का उन्हें लाभ मिल सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें तुरंत सुरक्षा किट भी उपलब्ध करवाई जाए। सीवर सफाई कर्मचारियों के लिए अच्छी तरह से सुरक्षा युक्त व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


योजना का उद्देश्य स्वच्छता कार्यों में मृत्यु दर शून्य करना
डीसी बताया कि नमस्ते योजना का उद्देश्य स्वच्छता कार्यों में शून्य मृत्यु दर लाना है ताकि सफाई कर्मचारियों को बीमारियों से बचाया जा सके और सभी स्वच्छता कार्यों को सुरक्षा उपकरणों और कुशल श्रमिकों के माध्यम से कराया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार नमस्ते योजना को लागू कर सक्रिय रूप से काम कर रही है। इसका उद्देश्य स्वच्छता कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह योजना न केवल स्वच्छता कार्यों को सुरक्षित और कुशल बनाएगी बल्कि यह सुनिश्चित करेगी कि सफाई कर्मचारी सम्मानजनक जीवन जी सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें