धारूहेड़ा। सुभाष चौक के पास तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के बाएं पैर का अंगूठा कटकर अलग हो गया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गढ़ी अलावलपुर निवासी मंजू देवी (28) ने बताया कि 20 अक्तूबर को शाम करीब छह बजे वह अपने पति सुनील कुमार और चार वर्षीय बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर धारूहेड़ा बाजार में सामान लेने जा रही थीं। जब वे सुभाष चौक के नजदीक पहुंचीं तो सामने से आ रही सफेद रंग की स्कूटी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में उनके बाएं पैर के अंगूठे में गंभीर चोट आई। फिलहाल पुलिस ने घायल महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद