फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिला की गुम हुई सोने की चेन लौटाई

Sat, 27 Dec 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
महिला को सोने की चैन देते समाजसेवी अनिल यादव। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कुंड। समाजसेवी अनिल यादव ने एक महिला की गुम हुई सोने की चेन लौटाकर समाज के सामने ईमानदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

रेवाड़ी जाते समय ज़ैनाबाद निवासी पिंकी यादव की सोने की चेन कहीं रास्ते में गिर गई। चेन गुम होने के बाद वह बेहद चिंतित हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी चेन का कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिवार की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन

चेन की तलाश में पिंकी यादव अपने पति वीरेंद्र सिंह के साथ सहारनवास स्थित शहीद होशियार सिंह पेट्रोल पंप पर पहुंचीं और वहां पूछताछ की। इसी दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद समाजसेवी अनिल यादव ने सोने की चैन सुरक्षित रूप से पिंकी यादव को लौटा दी।
विज्ञापन

पिंकी यादव और उनके परिजनों ने इस नेक कार्य के लिए अनिल यादव का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें