फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो दिन से लापता महिला की गला घोटकर हत्या

Sat, 15 Jun 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। दो दिन से लापता क्षेत्र के गांव खुरमपुर निवासी एक 42 वर्षीय महिला का शव वीरवार की देर रात रेवाड़ी रोड स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय के समीप सुनसान जगह पर पड़ा मिला।
महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका सिर बुरी तरह से कुचल दिया गया था ताकि उसकी पहचान न हो सके। मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बावल के गांव खुरमपुर की निवासी महिला ललिता (42) 12 जून को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना बावल थाने में दर्ज कराई थी। ललिता के पति विनोद की 2 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसकी एक लड़की सपना है, जिसकी शादी हो चुकी है। ललिता के परिवार के सदस्य नीरज ने बताया कि ललिता की बेटी ने उसे बताया कि 12 जून को ललिता के पास किसी का फोन आया था। इसके कुछ देर बाद ही वह घर से चली गई। फिर देर रात तक वह घर नहीं लौटी। नीरज ने बताया कि जब ललिता की बेटी ने यह बात उसे बताई तो उसने उसी रात थाने में ललिता की गुमशुदगी की सूचना दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वीरवार की रात को पुलिस की कॉल आई कि ललिता की लाश मिली है। देर रात ललिता का शव बावल के ही रेवाड़ी रोड स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय के समीप सुनसान जगह पर पत्थरों पर पड़ा मिला। मौके पर जाकर देखा तो ललिता की गर्दन में चुन्नी बंधी हुई थी। हमलावरों ने उसके चेहरे को किसी भारी वस्तु से कुचल दिया था ताकि उसकी पहचान न हो सके। बावल थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें