फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर भुड़ला फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय कविता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कंटेनर छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला राजस्थान के भिवाड़ी के मिलकपुर गुर्जर की रहने वाली थीं। दंपती अपने गांव मिलकपुर गुर्जर से बावल स्थित जैतपुर में बेटी के ससुराल जा रहा था। इस दौरान कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुरेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। घायल सुरेंद्र अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें