फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से तड़पती रही महिला, नर्स ड्यूटी समाप्त कर घर गई

Mon, 12 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
ड्यूटी पर नर्स नहीं पहुंची तो पीएचसी पर ताला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव भैंरू का बास (बासदूदा) स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के लिए  लाई गई महिला को वहां पर तैनात नर्स ड्यूटी खत्म होने का हवाला देकर घर चली गई। एक घंटे बाद भी जब ड्यूटी पर कोई नर्स नहीं पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने पीएचसी पर ताला लगा दिया। एक घंटे तक पूजा पेट के दर्द से तड़पती रही, लेकिन वहां कोई नर्स नहीं पहुंची। ज्यादा दर्द होने पर परिजन उसे कुंड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए और डिलीवरी कराई।
विज्ञापन


खंड खोल क्षेत्र के गांव नांगल जमालपुर रतन लाल ने अपनी पत्नी पूजा को सुबह 5 बजे डिलीवरी के लिए भैरू का बास (बासदूदा) स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात नर्स ने परिजनों को डिलीवरी में समय लगने की बात कही। तीन घंटे बीत जाने के बाद सुबह आठ बजे नर्स बोली मेरी ड्यूटी खत्म को गई है।

इसलिए मैं इसे रैफर कर देती हूं। परिजनों का आरोप है कि काफी मिन्नत करने के बाद भी नर्स गर्भवती को छोड़कर चली गई। सूचना पर सरपंच पति रवि कुमार, जयसिंह, प्रभाती लाल सहित कई ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में नर्स को नहीं पाकर उन्होंने उस पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

---------------------
नर्स का मरीज को छोड़ कर घर जाना गलत है। इस तरह तो फिर लोगों का सरकारी डाक्टरों के ऊपर से विश्वास उठ जाएगा। शिकायत आने पर नर्स के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसका जवाब भी मांगा जाएगा।
डॉ. अनिल, पीएचसी, भैंरू का बास
-------------
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो उक्त अस्पताल के डाक्टरों से इस बारे में जानकारी ली जाएगी। मरीज को छोड़ कर अस्पताल से जाना गलत है। अगर वह दोषी पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. पुष्पा विश्नोई, सीएमओ, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें