फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगहों पर महिला व युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा के सेक्टर-छह में शुक्रवार की शाम को एक युवक ने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक उत्तर प्रदेश के जिला बंदायू का रहने वाला था और करीब छह माह पहले अपने परिवार के साथ धारूहेड़ा में रहने आया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बंदायू के गांव सरोरिया निवासी नरेंद्र परिवार के साथ यहां के सेक्टर-छह में रहते थे। शुक्रवार की शाम को नरेंद्र ने पीछे के कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक द्वारा पता लगा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतारा। युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
दूसरी ओर कोसली के एक गांव में महिला ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि महिला लंबे समय से बीमार थी। बीमारी से परेशान होकर महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें