फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्मैक उपलब्ध करवाने की महिला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने स्मैक उपलब्ध कराने के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगोलपुरी, दिल्ली निवासी रेखा के रूप में हुई है। रेखा के खिलाफ दिल्ली के थाना मंगोलपुरी, साउथ रोहिणी, सुल्तानपुरी व अमन विहार में आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत 42 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

22 फरवरी 2020 को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक चांदपुर की ढाणी में स्मैक बेचते हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपी ने अपना नाम संदीप निवासी गांव भटेड़ा और यशवंत उर्फ यश निवासी गांव धामलका बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.32 ग्राम स्मैक बरामद किया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी रेखा उन्हें स्मैक उपलब्ध कराती थी। इसके बाद पुलिस ने रेखा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें