फोटो : 01राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में विद्यार्थियों को जागरूक करते वक्ता। स्रोत :
- फोटो : mathura
रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में रेड रिबन क्लब की तरफ से स्वास्थ्य जागरूकता के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के उद्देश्य से अवगत कराना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर कविता यादव के नेतृत्व में किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार ने छात्राओं को सदैव अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।