संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मई माह के 20 दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार हो गया है। इस वजह से उल्टी-दस्त, वायरल व अन्य बीमारियों के पीड़ितों की संख्या भी बढ़ गई। सोमवार को ओपीडी 1300 से अधिक मरीज आए।
सिविल अस्पताल में 20 दिन में 17035 मरीज खुद का इलाज कराने के लिए अलग-अलग ओपीडी में पहुंचे। यानि औसतन 851 मरीज हर दिन अस्पताल में इलाज के लिए आए हैं। इनमें भी सर्वाधिक 2720 मरीज जनरल मेडिसिन में पहुंचे। इस माह के अब तक में स्किन की ओपीडी में 1777 मरीज दिखाने के लिए आए। इनमें एलर्जी सहित अन्य बीमारी के पीड़ित शामिल रहे। ट्रॉमा सेंटर में चल रही ऑर्थो की ओपीडी में 20 दिनों के दौरान 1925 मरीज पहुंचे। इनमें ऑपरेशन के साथ ही सामान्य जोड़ों में दर्द, घुटनों में दर्द व रीढ़ की हड्डी में दर्द की शिकायत के शामिल रहे। इसी तरह गायनी में भी 1850 महिलाएं खुद का चेकअप कराने के लिए पहुंची। यानि दोनों ओपीडी में हर रोज 100 पीड़ित दिखाने के लिए आएं।
गर्मी में मानसिक रोग की गिरफ्त में लोग बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि सिविल अस्पताल की मनोरोग ओपीडी में 20 दिनों में कुल 600 मरीज पहुंचे। यानि हर रोज मानसिक रोग के 30 पीड़ित सिविल अस्पताल में आएं। जिनको चिड़चिड़ापन, मानसिक अवसाद व अन्य बीमारियां शामिल हैं। डॉ. दीपक वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन रेवाड़ी