फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ठंड शुरू होने के साथ रजाई-गद्दों के कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

Tue, 10 Nov 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ठंड की दस्तक के साथ रजाई तैयार करने में जुटे कारीगर। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। तापमान में गिरावट और सर्द हवा चलने से ठंड महसूस होने लगी है। इसके साथ ही रजाई और गद्दे बनाने वाले कारीगरों के कारोबार में भी गर्मी आ गई है। शहर के बाजारों में रजाई-गद्दों की दुकानों पर ग्राहकों की आमद होने लगी है। कारीगर और व्यापारी भी बढ़ती मांग को पूरा करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने के कारण कारोबार की रफ्तार धीमी थी, लेकिन अब तापमान में गिरावट के साथ ही ग्राहकों ने सर्दियों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार में ऊनी और कॉटन की रजाइयों की मांग अधिक देखने को मिल रही है।
इस बार रजाइयों की कीमत वजन के हिसाब से तय की जा रही है। बाजार में दो किलो की रजाई 700 से 800 रुपये, साढ़े तीन किलो की रजाई करीब 950 रुपये, चार किलो की रजाई 1450 रुपये और पांच किलो की रजाई 1700 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन

कारीगरों का कहना है कि मौसम में बदलाव को देखते हुए उन्होंने पहले से ही मोटे गद्दे, ऊनी रजाइयां और गर्म कंबल तैयार करने शुरू कर दिए थे, ताकि सर्दी बढ़ने पर ग्राहकों को सामान की कमी का सामना न करना पड़े। फिलहाल बाजार में खरीदारी की शुरुआत हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने के साथ रजाई, गद्दे और कंबलों की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
रुई व्यापारी राजू ने बताया कि अब रजाई बनाने के ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। पहले लोग कपास और रुई से बनी रजाइयों को अधिक पसंद करते थे, लेकिन अब फाइबर और सिलिकॉन फिलिंग वाली रजाइयों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार दामों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, मांग बढ़ने के साथ कीमतों में मामूली इजाफा होना स्वाभाविक है। उनका कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है।
वहीं, रजाई तैयार करने वाले कारीगर अखिल ने बताया कि सर्दी शुरू होने से पहले ही ग्राहकों की ओर से ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं, जिससे वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी का मौसम उनके लिए कारोबार के लिहाज से अच्छा रहता है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, वैसे-वैसे दुकान पर ग्राहकों की आवाजाही भी बढ़ने लगती है। सर्दियों में रजाई और गद्दों की मांग बढ़ने से कारीगरों को भी रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन


वजन के हिसाब से रजाइयों के दाम:
वजन - -कीमत

2 किलो -750 से 800 रुपये
3.5 किलो900 से 950 रुपये
4 किलो 1300 से 1450 रुपये
5 किलो1600 से 1700 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें