रेवाड़ी। जिले के सरकारी स्कूलों में सोमवार 16 नवंबर से शीतकालीन समय सारणी लागू होगी। नई व्यवस्था के तहत स्कूलों में सुबह 9:30 बजे प्रार्थना सभा होगी, जो 9:50 बजे तक चलेगी। इसके बाद नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। नई समय सारणी के अनुसार स्कूलों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
नई समय सारणी के अनुसार पहला पीरियड सुबह 9:50 से 10:30 बजे तक, दूसरा 10:30 से 11:10 बजे तक, तीसरा 11:10 से 11:50 बजे तक और चौथा पीरियड 11:50 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा।
इसके बाद पांचवां पीरियड दोपहर 12:30 से 1:10 बजे तक होगा। पांचवें पीरियड के बाद दोपहर 1:10 से 1:30 बजे तक 20 मिनट का लंच ब्रेक रहेगा। इसके बाद छठा पीरियड 1:30 से 2:10 बजे तक, सातवां 2:10 से 2:50 बजे तक और आठवां पीरियड 2:50 से 3:30 बजे तक चलेगा। इस प्रकार प्रत्येक पीरियड 40 मिनट का होगा।
नई समय सारणी लागू होने के बाद विद्यार्थियों को सुबह के बजाय अब 9:30 बजे स्कूल पहुंचना होगा और दोपहर 3:30 बजे छुट्टी होगी।