फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: क्रिकेट व वॉलीबॉल की विजेता टीम पुरस्कृत

Mon, 23 Dec 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। गांव बनीपुर में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसके मुख्य अतिथि एसडीएम उदय सिंह रहे। इस दौरान क्रिकेट और वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। बाद में विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

निजी कंपनियों की तरफ से वॉलीबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कंपनी के कर्मचारियों ने भाग लिया। बनीपुर के सरपंच पवन कुमार ने एसडीएम के कार्यक्रम में पहुंचने पर गुलदस्ता देकर स्वागत किया। एसडीएम ने कहा कि निजी कंपनियों की तरफ से अच्छी पहल की गई है। कर्मचारियों में आपसी सद्भाव बढ़ता है, इससे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच की दूरियां खत्म हो जाती हैं। सरपंच पवन कुमार ने कहा कि निजी कंपनियों की तरफ से खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय कदम है। एसडीएम उदय सिंह ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे युवाओं में आकर्षण बढ़ेगा। इस अवसर पर कम्पनी अधिकारी नरेंद्र यादव, अशोक कुमार, रामफल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें