फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ईको प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग स्पर्धा के विजेता विद्यार्थी सम्मानित

Wed, 07 Oct 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान विजेता ​खिलाड़ी खुशी जाहिर करते। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कोसली। वन एवं वन्य प्राणी विभाग की ओर से वन्य जीव सप्ताह के तहत जिलास्तरीय कार्यक्रम शहीद जीतराम मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ में आयोजित किया गया। इसमें जिलास्तरीय ईको प्रश्नोत्तरी (कक्षा 9 से 12) और ईको पेंटिंग (कक्षा 6 से 8) प्रतियोगिता हुई। इसके विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ईको प्रश्नोत्तरी में ज्योति ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय और खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ईको पेंटिंग प्रतियोगिता में एसवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा की हिमांशी प्रथम, मयंक द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहबाजपुर पदैयावास के अर्नव तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता संजय और विज्ञान अध्यापक कृष्ण भारद्वाज ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों के महत्व और उपयोगिता की जानकारी देते हुए संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वन्यप्राणी निरीक्षक चरण सिंह, विक्रम, वन दरोगा राहुल और वन्यप्राणी रक्षक दीपक सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। दीपक ने विद्यार्थियों से ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें