संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। ग्राम पंचायत जैनाबाद स्थित खेल नर्सरी की ओर से गांव में मासिक खेल-कूद प्रतियोगिता हुई। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
दौड़ स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में 10 वर्ष आयु वर्ग में आदित्य व दिशू, 12 वर्ष में विशांत व अंजलि, 14 वर्ष में तक्षक व लक्ष्मी, 16 वर्ष में भावी व अभिषेक, 18 वर्ष आयु वर्ग में हिमांशु व दक्ष शामिल रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
ग्राम जैनाबाद में हर महीने के अंतिम दिन दौड़ प्रतियोगिता होती है। इस अवसर पर भूपेंद्र खोला, राजबीर प्रधान, अनिल पंच, जयनारायण, अमन शर्मा, अनिल कुमार, समरजीत, हेमू कोच, करण सिंह साहब, संदीप, मास्टर हरनारायण एवं सतबीर मौजूद रहे।