रेवाड़ी। पत्नी की हत्या के आरोपी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने भाई की शिकायत पर मृतक भाई के साले, सास सहित अन्य पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में परखोत्तमपुर निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि 6 अगस्त की शाम को बहन ने फोन कर बताया कि किशोर परेशान है, वह अब फोन भी नहीं उठा रहा है। राजबीर ने कहा कि जब तक वह घर पहुंचा तो किशोर ने आत्महत्या कर ली थी। राजबीर ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व किशोर की पत्नी अनीता ने आत्महत्या कर ली थी। ससुराल वालों ने किशोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि किशोर की सास, साला महिपाल व एक अन्य रिश्तेदार बिल्लू उर्फ बिरेंद्र द्वारा किशोर को परेशान किया जा रहा था।