फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कानूनों को खत्म करने व निजीकरण के विरोध में 12 यूनियन के सैंकड़ों कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन करने के बाद दी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर ट्रेड यूनियनों व फेडरेशन से जुड़े कर्मचारियों ने जेल भरो आंदोलन में भाग लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी दी। इस दौरान सचिवालय के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। रविवार को विभिन्न यूनियनों एवं विभागों के कर्मचारी रविवार को नेहरू पार्क में एकत्रित हुए कर्मचारी यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सचिवालय पहुंचे। श्रम कानूनों को खत्म करने, सार्वजनिक उपक्रमों को ताबड़तोड़ निजीकरण, कोरोना के समय में मजदूरों व कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर कर्मचारियों ने देशव्यापी प्रदर्शन है।
विज्ञापन

देश के मजदूरों व कर्मचारियों पर संकट
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एआईयूटीयूसी के प्रदेशाध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज देश के मजदूरों कर्मचारियों पर भारी संकट है। सरकार ने लॉकडाउन का बहाना बनाकर काम के 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिए हैं जो कर्मचारियों का शोषण है। वहीं विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की छटनी कर उन्हें बेरोजगार बनाया जा रहा है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोक दिया। आशा, मिड-डे मील, आंगनबाड़ी, एजुसेट चौकीदारों को भी पूरा मानदेय नहीं दिया जा रहा है। विभिन्न कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को बाहर किया जा रहा है। सरकार ने 1983 शारीरिक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर उनके परिवारों के साथ अन्याय किया है। किसानों की फसल पर कंपनी राज तथा मंडियों को पूंजीपतियों के हवाले कर इस कमेरे वर्ग की कमर तोड़ने का काम किया है। वहीं बिजली बिल में संशोधन करके उपभोक्ताओं से बिजली छीनी जा रही है। कर्मचारी सरकार की इस तानाशाही को बर्दास्त नहीं करेंगे। जब भी कर्मचारियों का शोषण होगा तो खुलकर वे इसका विरोध करेंगे।
इन यूनियनों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया भाग
जेल भरो आंदोलन में इनटक के अध्यक्ष सतबीर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के धनराज, देवेद्र सिंह एजुसेट चौकीदार यूनियन, अमृतलाल भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन, संतोष आशा कार्यकर्ता यूनियन, तारा देवी प्रधान आंगनवाड़ी यूनियन, कामरेड राजसिंह सहसंयोजक सीआईटीयू, रामचंद संयोजक सीटीआईयू, सुरस्ती देवी मिड-डे मील, कमल सिंह वन मजदूर यूनियन, अमरसिंह राजपुरा, एआईकेकेएमएस अजय, महासचिव एटक बीर सिंह, गुलाब सोनी बिजली बोर्ड, राजेंद्र शर्मा, सोनू पीटीआई यूनियन ने भी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर बलराम प्रधान एआईयूटीयूसी, राजबाला प्रधान आशा, बलबीर इनटक, सतीश कुमार, डॉ. महीपाल, कामरेड रामकंवार एआईकेकेएमएस, महासचिव हरपाल, अनिता, बरखा, अनिता, सरोज, रीना उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
रविवार को पूर्व निर्धारित जेल भरो आंदोलन को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने भी पूरी तैयारी की हुई थी। कर्मचारियों से अधिक संख्या में पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों की हर गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रही। नेहरू पार्क से प्रदर्शन करते हुए जैसे ही कर्मचारी सचिवालय पहुंचे तो वहां पहले से तैनात पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को सीधे राज्य परिवहन की चार बसों में बैठाकर महाराणा प्रताप चौक पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें