फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने नहर में कूदकर तो पति ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। जिले के गांव भडंगी में एक दंपती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने जहां नहर में कूदकर जान दी, वहीं पति ने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ निगलने की कही जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंद्रपाल (33) और पत्नी निशा (30) के बीच कुछ झगड़ा चल रहा था। निशा एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी और रेवाड़ी में रहती थी। वहीं चंद्रपाल गांव में रहकर ही खेतीबाड़ी करता था। शनिवार शाम करीब साढ़े सात दंपती के बीच कहासुनी के बाद महिला जवाहरलाल नेहरू कैनाल में जाकर कूद गई। गांव से तीन किमी दूर बिसोहा पंप हाउस सेेमहिला के शव निकाला गया। वहीं इसी दौरान खेत में चंदपाल भी बेहोशी की अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने उसे कोसली अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दंपती का एक ढाई साल का बच्चा भी है। एसएचओ कोसली शिवचरण ने बताया कि चंदपाल की मौत जगरीला पदार्थ निगलने से व निशा की मौत डूबने से हुई है। प्राथमिक जांच में आपसी झगड़े की बात सामने आई है। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें