फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार्रवाई थमी तो फिर होने लगा अतिक्रमण

Sat, 11 Jan 2025 02:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 13क्षेत्र में सड़क के किनारे लगी दुकानें। संवाद - फोटो : सुमेरपुर पीएचसी में मौजूद परिजन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बे में नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद करने के बाद फिर अतिक्रमण होने लगा है। फुटपाथ पर अतिक्रमण से फिर जाम की समस्या पैदा होने लगी है।
सड़क के किनारे फिर दुकानें सजने लगी हैं। इससे लोगों का आवागमन में दिक्कत हो रही है। जाम लगने से लोग परेशान हैं। नगरपालिका प्रशासन-स्थानीय प्रशासन की उदासीनता का खामियाजा नगर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। भगत सिंह चौक से लेकर बस स्टेशन तक फुटपाथ पर अवैध कब्जों की भरमार है। वहीं, बास रोड भी इस समस्या से अछूता नहीं है। भगत सिंह चौक से शिव नगर तक सड़कों पर रेहड़ी चालकों सहित दुकानदारों ने कब्जा किया हुआ है। कुछ जगहों पर सड़क के किनारे अतिक्रमण से फुटपाथ गायब हो गया है। सोहना रोड पर दुकानों के बाहर दुकानदार अपने वाहन खड़ा करते हैं। ऐसे में बाजार में खरीदारी करने आए लोगों के लिए जगह नहीं बचती है। लोगों ने फुटपाथ पर अवैध कब्जा जमा रखा है। दुकान के आगे चौकी रखकर बेच रहे हैं।
विज्ञापन


सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर नगर के लोगों में रोष है। रामपाल, राजेश, विकास ने बताया कि बस स्टैंड से भगत सिंह चौक पहुंचने में 5 मिनट लगता है लेकिन जाम के चलते भगत सिंह चौक पहुंचने में एक घंटा लग जाता है। सड़क के किनारे बनाए गए फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


वर्जन

नगर पालिका की तरफ से मुनादी करवा दी गई है। संबंधित कर्मचारियों को कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है। जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।-मोहित, सचिव, नगर पालिका धारूहेड़ा।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें