संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। करीब 56930 हेक्टेयर की फसल के लिए 28727 किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर गेहूं का पंजीकरण कराया है। किसानों की सरकारी खरीद पोर्टल पर पंजीकरण के हिसाब से होगी।
मौजूदा समय में अनाज मंडियां सरसों से अटी पड़ी है। जितनी आवक हो रही है, उसका 40% ही अभी उठान हो पा रहा है। ऐसे में अब गेहूं की आवक होने के बाद मंडियां अनाज से अट जाएंगी। इससे व्यवस्था बनाने में भी काफी परेशानी होगी। हर साल इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिलती है। आढ़ती चाहते हैं कि सरसों की उठान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। नहीं तो गेहूं और सरसों मंडी में रखना काफी मुश्किल हो जाएगा। व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि समय रहते किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडी प्रशासन का कहना है कि उठान कार्य में जल्द ही तेजी लाई जाएगी, इसके लिए दिन-रात कार्य चल रहा है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी
-
पोर्टल पर इतना हुआ पंजीकरण:
क्षेत्र, एरिया (हेक्टेयर), कुल किसान
बावल 35472081
डहीना 89575282
धारूहेड़ा 73882945
कोसली 63582979
मनेठी 42512620
नाहड़ 35642288
पाल्हावास 106904091
रेवाड़ी 121726441
वर्जन:
मंडी में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। उठान कार्य भी सुचारू रूप से चल रहा है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसानों से अपील है कि मंडी में फसल सुखाकर लाएं।
नरेंद्र सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी