फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट

Sun, 11 Jun 2023 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
दोपहर में कड़ी धूप के दौरान कुछ इस अंदाज में मुंह पर कपड़ा बांधकर जातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को सुबह मौसम में बदलाव से बूंदाबांदी हुई, जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि बाद में धूप निकलने से गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। रविवार को अधिकतम 39.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम 42.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस पर रहा था।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 14 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने तेज अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है। चक्रवात तूफान की दिशा बदलने से 15 से 18 जून के बीच जिले में तेज गति से हवा या अंधड़ चलने के साथ बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया, जिससे आमजन को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जून के चौथे सप्ताह तक प्री मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है। इससे आने वाले 10-15 दिनों के लिए लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी। इस दौरान तेज गति से अंधड़ चलने, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें