रेवाड़ी। जिलेभर में लोगों ने मंगलवार की रात जश्न मनाकर नववर्ष का स्वागत किया गया। डीजे पर पाबंदी होने के कारण सार्वजनिक रूप से गानों की धुन पर युवा थिरकते नहीं नजर आए। अधिकतर लोगों ने अपने घरों या होटल-रेस्टोरेंट में पार्टी की और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
वर्ष 2024 के आखिरी दिन मंगलवार को लोग नववर्ष 2025 का स्वागत करने के लिए सुबह से ही तैयारी में लगे रहे। लोगों ने बैंक्वेट हॉल, होटल-रेस्टोरेंट में पार्टी की। लोगों ने एक-दूसरे को दावत दिया। होटलों और रेस्टोरेंट में म्यूजिक सिस्टम के बीच डिनर का खास इंतजाम किया गया था। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शहर में एक समारोह स्थल पर नववर्ष के उपलक्ष्य में डिनर कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्लोयक्गक्रम में एसोसिएशन के लोग परिवार के साथ शामिल हुए। रात में 12 बजते ही लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
उधर,हुड़दंग को देखते हुए पुलिस अलर्ट रही। मंगलवार शाम 6 बजे से ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी बढ़ा दी। एसपी मयंक गुप्ता ने नए साल पर हुड़दंग करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक स्थान और सड़क के किनारे शराब पीने, आतिशबाजी कर हुड़दंग करने पर रोक लगाई गई है। शहर में विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए थे जहां पुलिसकर्मियों ने जांच की।