फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

विज्ञापन
रविवार को जिले के मौसम का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। पिछले दिनों सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया था। अब एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 7 अप्रैल से बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और रविवार तक इसका प्रभाव कम हो जाएगा। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। हालांकि यह राहत ज्यादा समय तक नहीं रहेगी, क्योंकि 7 अप्रैल को एक नया और अधिक प्रभावशाली पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने जा रहा है।
इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के मैदानी इलाकों में 7 और 8 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने के आसार हैं। कई स्थानों पर बिखराव वाली बारिश भी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

कृषि और स्वास्थ्य दोनों के ठीक नहीं मौसम में बदलाव
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह बदलाव कृषि और स्वास्थ्य दोनों के लिहाज से संवेदनशील है। किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कृषि अधिकारी डॉ. अनिल यादव ने बताया कि मंडियों में पड़ी या खेतों में कटाई के लिए तैयार फसल को सुरक्षित स्थान पर ढककर रखें। कटी हुई फसल को खुले में न छोड़ें। मौसम प्रणाली के गुजरने के बाद उत्तरी ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचेगी जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। अप्रैल के महीने में भी लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें